महान दार्शनिक अरस्तु के प्रेरक विचार


Aristotle quotes in hindi

महान दार्शनिक Aristotle अरस्तु महोदय का जन्म 384 BC और अवसान 322 BC में हुआ था ये ग्रीक साम्राज्य के रहने वाले थे, ये प्लेटो के शिष्य थे, सिकंदर के गुरु एवं पश्चिमी दर्शनशास्त्र के महान व्यक्ति थे.

संसार की प्रत्येक वस्तु अच्छी है.

अरस्तु महोदय कहते है की  “जब हम किसी वस्तु के निकट होते हैं, तो उसकी अच्छाई और उत्कृष्टता को महसूस कर सकते हैं, लकिन हम सब में अच्छाई का स्तर एक समान नहीं होता, इसी कारण अच्छाई एक सार्वभौमिक सत्य होते हुए भी अपने विविध स्तरों के कारन किसी एक स्पष्ट विचार का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाती । यहाँ तक की दुनिया में अगर अच्छाई या उत्कृष्टता का कोई एक सर्वभौमिक मानक होता, तो भी मनुष्य उसे प्राप्त  नहीं कर सकता था।”

उत्कृष्टता एक कला है …

इनका विचार यह है की  “उत्कृष्टता वो  कला है, जो प्रशिक्षण और आदत से आती है । हम इसलिए सही कार्य नहीं करते की हमारे अंदर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अंदर इसलिए है, क्योंकि हमने सही कार्य किया है । हम वो हैं, जो हम बार-बार करते हैं, इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं, बल्कि एक आदत है।” मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं  – “मौका , प्रकृति , मजबूरी , आदत , कारन , जुनून , इच्छा ।” 

अपने दुश्मनों पर विजय पाने वाले की तुलना में में उसे शूरवीर मानता हूँ, जिसने अपनी इच्छओं पर विजय प्राप्त कर ली है, क्योंकि सबसे कठिन विजय अपने आप होती है.

Aristotle / अरस्तू

Quote :  किसी मनुष्य का स्वभाव ही उसे विश्वसनीय बनाता है, न कि उसकी सम्पत्ति.

Aristotle / अरस्तू

Quote : दोस्तों के बिना कोई भी जीना नहीं चाहेगा, चाहे उसके पास बाकि सब कुछ हो.

Aristotle / अरस्तू

Quote : मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं: मौका, प्रकृति, मजबूरी, आदत, कारण, जुनून, इच्छा.

Aristotle / अरस्तू

Quote : मनुष्य अपनी सबसे अच्छे रूप में सभी जीवों में सबसे उदार होता है, लेकिन यदि कानून और न्याय न हो तो वो सबसे खराब बन जाता है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : कोई भी क्रोधित हो सकता है- यह आसान है, लेकिन  सही व्यक्ति से, सही सीमा में, सही समय पर और सही उद्देश्य के साथ सही तरीके से, क्रोधित होना सभी के बस कि बात नहीं है और यह आसान नहीं है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : शिक्षा की जड़ें कड़वी होती है लेकिन फल मीठे होते है. शिक्षित मन की यह पहचान है की वो किसी भी विचार को स्वीकार किए बिना उसके साथ सहज रहे.

Aristotle / अरस्तू

Quote : हमारे जीवन के गहनतम अंधकार के वक़्त हमें अपना ध्यान रोशनी देखने पर केंद्रित करना चाहिए.

Aristotle / अरस्तू

Quote : सीखना कोई बच्चों का खेल नहीं है, हम बिना दर्द के नहीं सीख सकते है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : अच्छा लिखने के लिए खुद को एक आम इंसान की तरह व्यक्त करो, लेकिन सोचो एक बुद्धिमान आदमी की तरह.

Aristotle / अरस्तू

Quote : बुद्धिमान आदमी बोलता है क्योंकि उसके पास कहने के लिए कुछ होता है जबकि मुर्ख आदमी बोलता है क्योंकि उसे कुछ कहना होता है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : जितना ज्यादा आप जानोगे, उतना ज्यादा आप यह जानोगे की आप कुछ भी नहीं जानते.

Aristotle / अरस्तू

Quote : वो जो बच्चों को शिक्षित करते हो वो उन्हें पैदा करने वालो से ज्यादा सम्मानीय है क्योकि वो उन्हें केवल ज़िन्दगी देते है जबकि वो उन्हें सही तरीके से ज़िन्दगी जीने की कला सीखाते है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : साहस सभी मानवीय गुणों में प्रथम है क्योंकि यह वो गुण है जो आप में अन्य गुणों को विकसित करता है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : आदमी एक लक्ष्यों की मांग करने वाला प्राणी है उसकी ज़िन्दगी का तभी अर्थ है जब वो अपने लक्ष्यों के लिए प्रयास करता रहे और उन्हें प्राप्त करता रहे.

Aristotle / अरस्तू

Quote : बुद्धिमान का उद्देश्य ख़ुशी को सुरक्षित रखना नहीं होता है बल्कि दुःख को दूर रखना होता है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : जो अपने डर को जीत लेता है वो सही अर्थों में मुक्त होता है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : आलोचना से बचने का एक ही तरीका है : कुछ मत करो, कुछ मत कहो और कुछ मत बनों.

Aristotle / अरस्तू

Quote : अपने आप को जानना ही ज्ञान की शुरुआत है.

Aristotle / अरस्तू

Quote : पचास दुश्मनो का एन्टीडोट एक मित्र है.

Aristotle / अरस्तू
Previous सर्दी की बीमारियों से बचने के, नुस्खे
Next महान दार्शनिक सुकरात के विचार

1 Comment

  1. Anshika
    March 1, 2021
    Reply

    Knowledgeable

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *